Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड का कहर ऐसा कि नदी में जम गया मगरमच्छ तो बच्चे के सिर के बाल बने बर्फ

    By Kishor JoshiEdited By:
    Updated: Wed, 10 Jan 2018 09:07 PM (IST)

    भारत ही नहीं विदेशों में भी इन दिनों ठंड का ऐसा कहर ढहा है कि आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ठंड का कहर ऐसा कि नदी में जम गया मगरमच्छ तो बच्चे के सिर के बाल बने बर्फ

     नई दिल्ली (जेएनएन)। ठंड से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। दुनिया के कई भागों में ठंड का ऐसा कहर ढहा है कि नदी, झरने और तालाब तक जमने लगे हैं या यूं कहें कि बर्फ बन गए हैं। चीन और अमेरिकी भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। इन सब के बीच सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ भी ठंड की चपेट में आने से बर्फ में जम गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल सोशल मीडिया के इस वायरल वीडियो में एक मगरमच्छ नदी में जमा हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में केवल उसका जबड़ा नदी से बाहर दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ ठंड की वजह से जम गए हैं। शेलोट रिवर स्वैम्प पार्क ने वीडियो डाला है. जिसमें पीछे से आवाज आ रही है- ''क्या आपने कभी सोचा है ठंड में मगरमच्छ कैसे जीवित रहते होंगे?'' 

    अपने ब्लॉग स्पोट में पार्क ने बताया है कि मगरमच्छ - 40 डिग्री के तापमान में भी जिंदा रह सकते हैं। इसके लिए उनका मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और वो ज्यादातर नींद की मुद्रा में रहते हैं। सांस लेने के लिए वो सिर्फ अपनी नाक बाहर निकालते हैं। पार्क के आधिकारियों का कहना है कि उत्तरी कैरोलिना में इस तरह की घटनाएं होना एक आम बात है, क्‍यों‍कि यहां काफी ठंड पड़ती है। 

    चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!

    चीन में तो कुछ जगहों पर तो पारा इतना नीचे लुढ़क गया कि सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई और यहां इस छोटे बच्चे के सिर के बाल जम गए। चीन के शिंजी प्रांत में बीते दिनों दस वर्षीय बालक जब अपनी कक्षा में दाखिल हुआ तो उसके सिर के बाल पूरी तरह बर्फ में जमे हुए थे। दरअसल तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र तकरीबन पांच किमी दूर से पैदल चलकर आता था। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए ठंड होने के बावजूद भी वह स्कूल के लिए निकला। लेकिन रास्ते में अचानक तापमान तेजी से नीचे गिर गया। ऐसे में बच्चे के सिर के बाल जम गए। लिहाजा पहले उसे गर्म तापमान में रखा गया और फिर परीक्षा ली गई।

    दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान में हुई खूब बर्फबारी

    यूरोप में ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि इसका असर ऐसे इलाकों पर भी दिख रहा है जहां पानी की एक बूंद भी नहीं है। यूरोप के सहारा रेगिस्तान में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। यहां के एक शहर में बीते दिनों 16 इंच तक बर्फबारी हुई है। बीते 37 साल में यह तीसरा मौका है, जब अल्जीरिया के ऐन सेफरा शहर में बर्फबारी हुई और लाल रेत के टापुओं पर बर्फ की सफेद चादर फैल गई।

    फ्रांस में लगातार बर्फबारी से हालात विकट 

    फ्रांस में लगातार हो रही बर्फबारी से हालात विकट होते जा रहे हैं जिस कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य मार्ग पर स्थित वाल डी सेरे गांव में बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग ने यहां भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

    नियाग्रा वॉटरफॉल बना बर्फीला फॉल

    ठंड ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कनाडा में कुछ जगह तो ऐसी भी हैं जहां पारा माइनस 30 के नीचे चला गया है। घर के बाहर खड़ी गाड़ियां बर्फ की चादर से ढंक गई है। ठंड का आलम ये है कि करीब एक किलोमीटर के दायरे में बहने वाला अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर स्थित नियाग्रा वॉटरफॉल जम कर बर्फ में तब्दील हो गया है। 

    यह भी पढ़ें: दुनिया के कई हिस्सों में इस साल ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!