Move to Jagran APP

दुनिया के कई हिस्सों में इस साल ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!

स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए ठंड होने के बावजूद भी वह स्कूल के लिए निकला। लेकिन रास्ते में अचानक तापमान तेजी से नीचे गिर गया। ऐसे में बच्चे के सिर के बाल जम गए।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 10:19 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 03:58 PM (IST)
दुनिया के कई हिस्सों में इस साल ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!
दुनिया के कई हिस्सों में इस साल ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, चीन में जम गए बच्चे के सिर के बाल!

बीजिंग (एजेंसी)। दुनिया के कई हिस्सों में इस साल ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुछ जगहों पर तो पारा इतना नीचे लुढ़क गया कि सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई और यहां इस छोटे बच्चे के सिर के बाल जम गए।

loksabha election banner

यह वाकया हुआ चीन के शिंजी प्रांत में। बीते दिनों दस वर्षीय यह बालक जब यहां के एक स्कूल में अपनी कक्षा में दाखिल हुआ तो उसके सिर के बाल पूरी तरह बर्फ में जमे हुए थे। 

दरअसल तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र तकरीबन पांच किमी दूर से पैदल चलकर आता था। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं, इसलिए ठंड होने के बावजूद भी वह स्कूल के लिए निकला।

लेकिन रास्ते में अचानक तापमान तेजी से नीचे गिर गया। ऐसे में बच्चे के सिर के बाल जम गए। लिहाजा पहले उसे गर्म तापमान में रखा गया और फिर परीक्षा ली गई।

अमेरिका के बोस्टन में 15 फीट बर्फीले पानी की बाढ़ आई

उत्तर-पूर्वी अमेरिका को लगातार बर्फीले तूफान 'बम साइक्लोन' की मार झेलना पड़ रही है। इसके चलते हा़़ड कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पूर्वी क्षेत्र में भारी बर्फबारी से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टाइम्स स्क्वायर हो या फिर बु्रकलिन ब्रिज, पूरा अमेरिका बर्फ से ढंका हुआ है। सड़कों पर बर्फ जमा होने से गा़ि़डयां फिसल जा रही हैं।

बोस्टन में तो और हालात बिग़़ड गए हैं। यहां सड़कों पर 15 फीट बर्फीले पानी की बाढ़ आ गई है। कई वाहन बर्फ के पानी में फंस गए। बचाव दल ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी भी जम गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि पूरे सप्ताहांत के दौरान पूर्वी अमेरिका में शून्य से नीचे तापमान रहने और शीतलहर चलने का अनुमान है। अमेरिका में तूफान के चलते पांच हजार उ़़डानें रद्द हो गई। करीब 2,200 उ़़डानों में देरी हुई। 

फ्रांस में लगातार बर्फबारी से हालात विकट 

फ्रांस में लगातार बर्फबारी से हालात लगातार विकट हो रहे हैं। मुख्य मार्ग पर स्थित वाल डी सेरे गांव में बर्फ की चादर बिछ गई है। मौसम विभाग ने यहां भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

शीतलहर की गिरफ्त में उत्तर भारत, शून्य के पास पहुंचा मैदानी इलाकों का तापमान

शीतलहर ने उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अपनी जद में ले लिया है। मंगलवार को दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन रिकार्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत की 45 की ट्रेनें देरी से चल रही हैं, आठ का समय बदला गया है और 22 को रद किया गया है। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 दर्ज किया गया। यह लगातार तीसरी रात है, जब यहां का तापमान माइनस छह या इससे कम रहा। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 17.2, जबकि करगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चले जाने के कारण डल झील समेत तमाम जलस्त्रोत जम रहे हैं।

हिमाचल के केलंग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 तो कालपा का तापमान माइनस 3.4 दर्ज किया गया। वहीं राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में पारा शून्य डिग्री के पास तक पहुंच गया। हरियाणा के नारनौल में तापमान 0.2 तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों मे कड़ाके की सर्दी से 41 लोगों की मौत हो गई, वहीं कोहरे के कारण हादसों में तीन की जान चली गई। न्यूनतम तापमान 2.9 के साथ प्रदेश का मेरठ सबसे सर्द जिला रहा। झारखंड में भी कड़ाके की सर्दी से दस की मौत हो गई। मंगलवार को मैक्लुस्कीगंज का पारा फिर शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में कड़ाके की सर्दी से 13 लोगों की मौत हो गई। चार डिग्री के न्यूनतम तापमान साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार तक शीतलहर और गलन से राहत मिलने के आसार नहीं है।

कांप रही दिल्ली
दिल्ली में बर्फीली हवा ने सुबह शाम लोगों को दांत किटकिटाने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान महज 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले छह जनवरी को भी तापमान इसी स्तर पर पहुंच गया था। धूप निकलने की वजह से ठंड से कुछ राहत तो मिल रही है, लेकिन धूप में भी बर्फीली हवा पीछा नहीं छोड़ रही है। इससे पूर्व 2013 में नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा था।


रेगिस्तान में छूट रही कंपकंपी
 राजस्थान के भीलवाड़ा, अलवर, चुरु, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पिलानी जबर्दस्त ठंड की चपेट में है। 0.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अलवर सबसे सर्द जिला रहा। सीकर में 1.5, राज्य के दोनों हिल स्टेशन माउंट आबू और चुरु में न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीगंगानगर का न्यूनतम तापमान 2.2 रहा।


पंजाब और हरियाणा बेहाल
हरियाणा का नारनौल न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा। पंजाब के आदमपुर में 0.7 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यही हाल अन्य जिलों का है। अमृतसर न्यूनतम तापमान 1.2 के साथ ठिठुरता रहा। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.4 रिकार्ड किया गया।

उधर, उत्तराखंड के हल्द्वानी में ठंड से एक की मौत हो गई। बीते दस दिन में कुमाऊं मंडल में ठंड से यह सातवीं मौत है। हालांकि गढ़वाल मंडल में ठंड से किसी मौत की सूचना नहीं है। पहाड़ों में पाला तो मैदान में कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। अल्मोड़ा और मसूरी का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। वहीं हिमाचल में भी राहत के कोई आसार नहीं है। राज्य में पानी के पाइप जमने से लोगों के सामने पानी का संकट पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें:जीन में बदलाव है मोटापे की वजह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.