विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश में स्थित सरका लैबोरेटरीज लिमिटेड में लगी भीषण आग, दवाइयों का होता है काम; कोई हताहत नहीं

Published: Sun, 30 Jun 2024 10:47 AM (IST)

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के पायडिभीमावरम औद्योगिक क्षेत्र की एक सराका लैबोरेटरीज लिमिटेड में आग लग गई। आस पास ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश में स्थित दवा की फैक्ट्री में लगी आग (फोटो- IANS)
आंध्र प्रदेश में स्थित दवा की फैक्ट्री में लगी आग (फोटो- IANS)

HighLights

  1. आंध्र प्रदेश में दवा की फैक्ट्री में लगी आग
  2. किसी के हताहत होने की नहीं मिली जानकारी

आईएएनएस, आंध्र प्रदेश। श्रीकाकुलम जिले के पायडिभीमावरम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सराका लैबोरेटरीज लिमिटेड में शनिवार को आग लग गई। इस हादसे के कारण फैक्ट्री के आसपास रहने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों और अन्य लोगों में तनाव पैदा हो गया।

सूत्रों के अनुसार, रिएक्टर में विस्फोट हुआ, फिर आग लग गई और पूरा इलाका घने धुएं से भर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि सभी कर्मचारी लंच ब्रेक के लिए कैंटीन में चले गए थे।

एचेरला विधायक एन ईश्वर राव और पूर्व विधायक गोरले किरणकुमार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि उसने आग बुझाने के लिए अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किए। आस-पास की दवा कंपनियों ने भी आग बुझाने के लिए उपकरण भेजे थे। अग्निशमन विभाग भी मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें- UK Elections: 'मैं अपने धर्म से पाता हूं प्रेरणा', स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक; चुनावी जीत के लिए मांगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- Nigeria Blast: नाइजीरिया में लगातार हुए दो आत्मघाती हमले, हादसे में 18 की मौत और 42 घायल