Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुजरात में बस पलटने से 7 की मौत, 30 घायल

अमरेली जिले में लुवेरा गांव में कल राज्य परिवहन की एक बस पलट जाने से सात व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि करीब 27 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये।

By kishor joshiEdited By: Updated: Sun, 14 Feb 2016 04:56 AM (IST)
Hero Image

अहमदाबाद। अमरेली जिले में लुवेरा गांव में कल राज्य परिवहन की एक बस पलट जाने से सात व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि करीब 27 से अधिक व्यक्ति घायल हो गये।

पढ़ें: बिहार में सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत,17 घायल

अमरेली जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तीव्र मोड पर चालक के नियंत्रण खो जाने से गुजरात राज्य परिवहन कारपोरेशन की बस पलट गयी, जिसमें सात व्यक्तियों की मौत हो गयी है, जबकि करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गये हैं।’’ उन्होंने बताया कि बस राजकोट जिले के उपलेटा से भावनगर जिले के महुआ की ओर जा रही थी। घटना में घायल व्यक्तियों को सवरकुंदला और अमरेली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री आनंदीेन पटेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये हताहतों को चार लाख रपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के इलाज का खर्च भी वहन करने की घोषणा की। परिवहन मंत्री विजय रपानी ने गांधीनगर में कहा कि नजदीकी शहर के चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मचारियों को घटनास्थल की ओर घायलों के उपचार के लिए भेजा गया है।

पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी की टक्कर, 1 शख्स की मौत, 20 घायल