आंध्र प्रदेश में बस-लॉरी की टक्कर, 1 शख्स की मौत, 20 घायल
आंध्र प्रदेश के नालगोंडा में सड़क हादसा हुआ है। हयाथनगर मंडल में एक बस ने लॉरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि बीस लोग घायल हो गए।
By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 08:49 AM (IST)
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के नालगोंडा में सड़क हादसा हुआ है। हयाथनगर मंडल में एक बस ने लॉरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि बीस लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।