Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के इस सांसद ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा - कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता है

भारतीय किसान उर्वरक सहकारिता लिमिटेड (इफको) के शुक्रवार को हुए चुनावों में दिलीप संघाणी को सर्वसम्मति से चैयरमेन चुन लिया गया। बलवीर सिंह वाइस चैयरमेन चुने गए। संघाणी का इफको में बतौर चैयरमेन पांच साल के लिए यह दूसरा कार्यकाल होगा। एक दिन पहले ही भाजपा विधायक जयेश रादडिया ने भाजपा सहकारिता मोर्चा के संयोजक बिपिन पटेल को हराकर निदेशक का चुनाव जीता था।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Fri, 10 May 2024 09:16 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: भाजपा के इस सांसद ने नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा - कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता है
अमरेली से सांसद नारण काछडिया ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं।

राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। अमरेली से सांसद नारण काछडिया ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। काछडिया ने कहा कि बाहरी नेताओं को बड़े पद देने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता है। उन्होंने कहा कि अमरेली में पार्टी की जीत होगी, लेकिन जीत का अंतर कम रहेगा।

काछडिया ने कहा, सुबह कोई नेता भाजपा में शामिल होता है, दोपहर में उसे बड़ा पद मिल जाता है और शाम तक टिकट फाइनल हो जाता है। बाहरी नेताओं को पार्टी में शामिल करने से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय होता है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अंबरीश डेर को पार्टी में शामिल किया था।

संघाणी फिर चुने गये इफको चैयरमेन

भारतीय किसान उर्वरक सहकारिता लिमिटेड (इफको) के शुक्रवार को हुए चुनावों में दिलीप संघाणी को सर्वसम्मति से चैयरमेन चुन लिया गया। बलवीर सिंह वाइस चैयरमेन चुने गए। संघाणी का इफको में बतौर चैयरमेन पांच साल के लिए यह दूसरा कार्यकाल होगा।

एक दिन पहले ही भाजपा विधायक जयेश रादडिया ने भाजपा सहकारिता मोर्चा के संयोजक बिपिन पटेल को हराकर निदेशक का चुनाव जीता था। भाजपा ने बिपिन को अपना समर्थन दिया था। इस चुनाव में 180 मत पड़े जिसमें रादडिया को 113 जबकि बिपिन को 67 मत मिले।