Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snakebite: सांप के काटने से भारत में होती है सबसे अधिक मौतें, भाजपा सांसद ने कहा- हर साल 50000 लोगों की जाती है जान

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 29 Jul 2024 05:17 PM (IST)

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि देश में सांप के काटने से हर साल करीब 50000 लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए कहा कि प्रत्येक साल करीब 30-40 लाख लोगों इसके शिकार होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में सांप से होने वाली मौत को रोका जा सकता है।

    Hero Image
    भाजपा सांसद ने लोकसभा में उठाया सांप के काटने से होने वाली मौत का मुद्दा। फाइल फोटोष

    पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने सोमवार को लोकसभा में देश में सांप के काटने से होने वाली मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल सांप के काटने से करीब 50,000 लोगों की जान जाती है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। सारण सांसद ने इस दौरान कहा कि पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष 30-40 लाख लोगों को सांप काटते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल होती है करीब पचास हजार लोगों की मौत: भाजपा सांसद

    भाजपा सांसद ने लोकसभा में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांप के काटने से होने वाली मौतों पर हैरानी जाताई। उन्होंने कहा कि हर साल इससे करीब पचास हजार लोगों की मौत होती है, जिसको रोका जा सकता है। उन्होंने इस दौरान बिहार का भी जिक्र किया।

    बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो गरीबी और प्राकृतिक आपदाओं दोनों से जूझ रहा है। पूरे भारत में 30 से 40 लाख लोगों को सांप काटता है, जिसमें से 50,000 लोग मरते हैं, जो दुनिया में इससे होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा है। पूरे देश में सांप के काटने से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।- राजीव प्रताप रूडी

    जलवायु परिवर्तन का भी दिख रहा असर

    रूडी ने कहा बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो वर्तमान में गरीबी और आपदाओं की दोहरी मार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

    यह भी पढ़ेंः

    सुप्रीम कोर्ट में कम होगा मुकदमों का बोझ, SC में पहली बार शुरू हुई पांच दिवसीय विशेष लोक अदालत