Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पाक में बने 24 लाख के नकली नोट बरामद, दुबई के रास्ते पहुंचाया जा रहा है भारत

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 10 Feb 2020 08:44 PM (IST)

    बरामद नोटों में नौ सुरक्षा फीचरों में सात फीचरों को शामिल किया गया है। सीआइए से मिली सूचना के आधार पर नोट लाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार। ...और पढ़ें

    पाक में बने 24 लाख के नकली नोट बरामद, दुबई के रास्ते पहुंचाया जा रहा है भारत

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पुलिस ने 24 लाख मूल्य के 2,000 रुपये के नकली नोटों के साथ दुबई से आए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। नोटों के साथ गिरफ्तार ठाणे निवासी गुलाम नबी शेख (36) ने पुलिस को बताया कि इन नोटों की छपाई पाकिस्तान में हुई है। वहां से दुबई के रास्ते इन्हें भारत पहुंचाया जाना था। ये नकली नोट काफी अच्छी गुणवत्ता के हैं, जिनमें नौ सुरक्षा फीचरों में सात फीचरों को शामिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2016 में जारी 2,000 रुपये के नोटों को अत्यधिक सुरक्षित करार दिया गया था। लेकिन, आरबीआइ ने अक्टूबर में कहा था कि 2019 में 2,000 रुपये का कोई नोट नहीं छापा गया, क्योंकि एनआइए ने इनके नकली होने की आशंका प्रकट की थी। शेख अतीत में दुबई और बैंकाक में रह चुका है। माना जा रहा है कि वह कई बार नकली नोट भारत ला चुका है। पुलिस उससे पैसे लाने के मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है।

    संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संतोष रस्तोगी ने बताया कि आम आदमी इन नकली नोटों को नहीं पहचान पाएगा। उन्होंने कहा कि शेख को अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के पास बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इस घटना के आतंकियों से संपर्क होने की आशंका से इन्कार नहीं किया।

    रस्तोगी ने बताया कि शेख को सीआइए से मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उसने चालाकी से नकली नोटों को एक ट्रॉली बैग में भर दिया था। नोट एक गद्दे के अंदर बिखरे हुए थे, जिसे बैग की दीवार और कपड़े के बीच खाली जगह में भर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पैसे का पता लगाने में हमें एक घंटे से अधिक का समय लगा।

    रस्तोगी ने कहा कि नोटों को यदि बंडलों में रखा जाता है, तो एक स्कैनर उनकी पहचान करता है। यह बंडलों के किनारों का पता लगाता है। इसके विपरीत शेख नोटों को बिखरे हुए स्वरूप में ले जा रहा था, जिससे मशीन के जरिये पता लगाना मुश्किल हो गया था।