Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरे पकड़े तो मछुआरा संघ ने सरकार से लगाई गुहार, कहा- मांगों पर नहीं किया विचार...

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 09:23 PM (IST)

    श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को 23 भारतीय मछुआरों को रामेश्वरम से पकड़ लिया और दो नावों को भी जब्त कर लिया। इसके विरोध में रामेश्वरम मछुआरा संघ ने कहा कि श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करना आम हो गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार मछुआरे पाक खाड़ी क्षेत्र में डेल्फ्ट द्वीप के निकट मछुली पकड़ रहे थे।

    Hero Image
    श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरे पकड़े (फाइल फोटो)

    एएनआई, चेन्नई। श्रीलंका की नौसेना ने शनिवार को 23 भारतीय मछुआरों को रामेश्वरम से पकड़ लिया और दो नावों को भी जब्त कर लिया। इसके विरोध में रामेश्वरम मछुआरा संघ ने कहा कि श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करना आम हो गया है। संघ ने मछुआरों और 2018 से 2024 के बीच जब्त की गईं नावों को मुक्त कराने की गुहार भी लगाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गत 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से पहले 18 जनवरी को श्रीलंकाई नौसेना ने 10 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अनुसार, मछुआरे पाक खाड़ी क्षेत्र में डेल्फ्ट द्वीप के निकट मछुली पकड़ रहे थे।

    यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के मछुआरों से की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

    इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना वहां पहुंची और मछुआरों को पकड़कर जांच के लिए जाफना स्थित नौसेना शिविर ले गई है। रविवार को मछुआरा संघों ने थंगाचीमादम में बैठक कर केंद्र से श्रीलंका के 23 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की।

    'नावों को वापस दिलाएं सरकार'

    मछुआरों ने श्रीलंका द्वारा जब्त 150 नावों को भी वापस दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान धमकी दी गई यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मछुआरे आगामी लोकसभा चुनाव में रामेश्वरम और थंगाचीमादम के मछली पकड़ने वाले गांवों में किसी को भी मतदान नहीं करने देंगे।

    यह भी पढ़ें: हिंद महासागर में मजबूत हुआ भारतीय नौ सेना का सुरक्षा कवच, तीन बड़े सफल ऑपरेशन को दिया अंजाम