Tamil Nadu: श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के मछुआरों से की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
तमिलनाडु के नागपट्टिनम में रहने वाले पांच मछुआरों पर बीच समुद्र में श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं की ओर से हमला किया गया और उनका सामान लूट लिया गया।मछुआरों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे दो समूहों में मछली पकड़ने गए थे। जब वे कोडियाक्कराई तट के दक्षिण-पूर्व में लगभग 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थेतो उन पर हमला किया गया और सामान लूट लिया गया।

चेन्नई, आइएएनएस। तमिलनाडु के नागपट्टिनम में रहने वाले पांच मछुआरों पर बीच समुद्र में श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं की ओर से हमला किया गया और उनका सामान लूट लिया गया। शनिवार सुबह नागपट्टिनम लौटे मछुआरों ने शुक्रवार रात हुई घटना के बारे में बताया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
मछुआरों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे दो समूहों में मछली पकड़ने गए थे। जब वे कोडियाक्कराई तट के दक्षिण-पूर्व में लगभग 20 समुद्री मील दूर मछली पकड़ रहे थे, तो उन पर हमला किया गया और सामान लूट लिया गया। लूटपाट करने वाले चार लोग थे। उन्होंने मछुआरों का जीपीएस उपकरण, मोबाइल फोन और स्मार्ट वाच लूट लिया। इस वर्ष ऐसी पहली घटना सामने आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
मछुआरों के नेता आर. पेरियास्वामी ने कहा कि हमें समुद्र में हमले का सामना करना पड़ रहा है। ये श्रीलंकाई लुटेरे हमारे जीवन को दयनीय बना रहे हैं। समुद्री डाकुओं द्वारा किए जाने वाले हमलों और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तारी को समाप्त करने के लिए हमें केंद्र और राज्य सरकारों से कड़ी प्रतिक्रिया की जरूरत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।