विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nipah Virus: केरल में 14 साल के लड़के की निपाह वायरस से मौत, राज्य में अलर्ट की जारी; स्वास्थ्य मंत्रालय ने बनाई जांच टीम

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Sun, 21 Jul 2024 04:31 PM (IST)

Nipah Virus in Kerala केरल के मलप्पुरम में निपाह वायरस से14 साल के एक किशोर की मौत हो गई है। ...और पढ़ें

केरल के मल्लपुरम जिले में निपाह वायरस से पहली मौत (प्रतिकात्मक फोटो)
केरल के मल्लपुरम जिले में निपाह वायरस से पहली मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. निपाह वायरस से केरल में हुई पहली मौत
  2. स्वास्थ्य मंत्री ने की मौत की पुष्टि

एजेंसी, केरल। केरल के मल्लपुरम जिले में निपाह वायरस के एक मरीज की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस मौत की पुष्टि एनआईवी, पुणे द्वारा की गई थी। मामले की जांच, महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान और तकनीकी सहायता के लिए राज्य की सहायता के लिए एक संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी।

क्या है निपाह संक्रमण?

निपाह संक्रमण को साल 1998-99 में पहली बार पहचाना गया था। मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह में इसके मामलों की पुष्‍टि हुई थी। यहां इस संक्रमण की चपेट में 250 से ज्‍यादा लोग आए थे और इस संक्रमण ने पहली बार में ही कोहराम मचा दिया था। निपाह संक्रमण मलेशिया में कम्‍पंग सुंगाई निपाह नाम की जगह पर पहली बार देखा गया था और इसी वजह से इसका नाम निपाह पड़ा।

यह भी पढ़ें- Telangana: तेलंगाना के पूर्व BRS विधायक टी राजैया की कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत