Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली नहीं, यह भारतीय शहर है सबसे प्रदूषित; टॉप-20 सिटीज में कितने नंबर पर है देश की राजधानी?

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 02:26 PM (IST)

    दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की एक लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में भारत के 13 शहर शामिल हैं। असम का बर्नीहाट इस लिस्ट में टॉप पर है। भारत की दिल्ली अब भी सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। साल 2024 में भारत दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा प्रदूषित देश बना है। 2023 में भारत तीसरे स्थान पर था।

    Hero Image
    दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 हैं भारत के शहर (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की एक लिस्ट जारी की गई है और इस लिस्ट में भारत के 13 शहरों के नाम शामिल हैं। 11 मार्च को एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि असम का बर्नीहाट भारत में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी IQAir की ओर से जारी गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 में ये बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर भारत की दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। साल 2024 में भारत दुनिया का 5वां सबसे प्रदूषित देश बना है। 2023 में भारत तीसरे स्थान पर था।

    क्या है रिपोर्ट में?

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में PM 2.5 सांद्रता में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो 2023 में 54.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की तुलना में औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। इसके बावजूद दुनिया की 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत के शहर हैं।

    भारत के 13 सबसे प्रदूषित शहर

    दुनिया के टॉप 20 प्रदूषित शहरों में 13 भारत के शहर हैं।

    1. बर्नीहाट

    2. दिल्ली

    3. मुल्लानपुर (पंजाब)

    4. फरीदाबाद

    5. लोनी

    6. नई दिल्ली

    7. गुरुग्राम

    8. गंगानगर

    9. ग्रेटर नोएडा

    10. भिवाड़ी

    11. मुजफ्फरनगर

    12. हनुमानगढ़

    13. नोएडा

    गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बना प्रदूषण

    भारत में वायु प्रदूषण काफी समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है। वायु प्रदूषण से 5.2 साल जीवन के कम हो रहे हैं। बीते साल प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ अध्ययन के मुताबिक, प्रदूषण की वजह से 2009 से 2019 तक हर साल लगभग 15 लाख मौतें हुई हैं।

    क्या है PM 2.5?

    2.5 माइक्रोन से छोटे वायु प्रदूषण कण हैं, जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में घुस सकते हैं। इससे सांस लेने में समस्या, हृदय रोग और कैंसर तक का खतरा भी हो सकता है। ये गाड़ी के धुएं, इंडस्ट्रियल एमिशन और लकड़ी या फसल के कचर जलाने की वजह से भी फैल सकता है।

    Air Pollution: दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी, दुनिया के टॉप-20 प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में; देखें पूरी लिस्ट