Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: भगत सिंह को फांसी के सीन का रिहर्सल कर रहा था बच्चा, फंदे से लटककर हुई मौत

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:41 AM (IST)

    कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले 12 वर्षीय बच्चे की एक सीन का रिहर्सल करने के दौरान मौत हो गई है। बच्चा घर में भगत सिंह के फांसी के सीन की एक्टिंग कर रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    Karnataka: 12 वर्षीय बच्चे की फंदे से लटककर मौत

    चित्रादुर्गा (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे की नाटक के रिहर्सल के दौरान मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है। बच्चे की अचानक मौत से आसपास के लोग भी स्तब्ध है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे का नाम संजय गौड़ा था। संजय एसएलवी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि संजय के स्कूल में भगत सिंह की फांसी के एक सीन का प्ले किया जाना था। संजय को स्कूल में भगत सिंह का रोल करना था।

    प्रैक्टिस के दौरान गई बच्चे की जान

    जानकारी में आगे पता चला कि संजय घर में भगत सिंह को फांसी की प्रैक्टिस करता था। प्रैक्टिस के दौरान उसने स्टूल लगाकर फांसी का फंदा गले में डाल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्चा घर में अकेला था। संजय के परिजन जब घर लौटे तो हैरान रह गए। उन्होंने अपने बेटे संजय को पंखे से लटका पाया।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव पंखे से उतारकर उसके माता-पिता अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें:

    देश और दुनिया में बढ़ गए हैं Tuberculosis के मरीज! WHO की रिपोर्ट में बताया- बन सकता है बड़ा खतरा

    Bloodshed weekend: हादसों से भरा रहा वीकेंड, 24 घंटे में देश से लेकर विदेशों तक गई 500 लोगों से अधिक की जान