Bloodshed on Weekend: हादसों भरा वीकेंड, 24 घंटे में देश से लेकर विदेश तक गई 500 लोगों से अधिक की जान
Bloodshed On weekend देश से लेकर विदेश तक इस वीकेंड पर ऐसी घटनाएं घटी हैं जो दिल दहला देने वाली हैं। दक्षिण कोरिया सोमालिया और गुजरात में ऐसे हादसे हुए जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई कई लोग घायल है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Bloodshed On weekend दक्षिण कोरिया, सोमालिया और गुजरात में हादसों में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। सप्ताह के अंत में देश से लेकर विदेश तक कई ऐसे ऐसी घटनाएं देखी गयी जो दिल दहला देने वाली है। सबसे पहले वीकेंड पर हादसों की शुरूआत दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल से हुई।
दक्षिण कोरिया में हैलोवीन मनाने के दौरान 150 से अधिक लोगों की मौत
सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक भगदड़ मचने से कई लोगों को कार्डियक अरेस्ट आया।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में शनिवार की रात देश के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक पेश आया, जब हैलोवीन मनाने इताइवोन इलाके में हजारों लोग एक साथ पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग भीड़ में पिस गए और 151 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- South Korea Halloween Stampede: हर तरफ लाश ही लाश नजर आ रही थी... चश्मदीद ने कुछ यूं बताई हादसे की पूरी कहानी
सोमालिया की राजधानी मोगदिशू के बम धमाकें में 100 लोगों की गई जान
सोमालिया की राजधानी मोगदिशू में भी सप्ताह का अंत काल बनकर आया, जब दो कार बम धमाकों ने शहर को हिला दिया। राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने कहा है कि शनिवार को हुए इन बम धमाकों में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में 'अपने बच्चों को गोद में लिए औरतें' भी थीं। कम से कम तीन सौ लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक अल-कायदा से संबद्ध आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
पांच साल पहले ही सत्ता संभालने वाले राष्ट्रपति महमूद के मुताबिक हमलों में शिक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया था। धमाके एक दूसरे के कुछ ही मिनटों के भीतर हुए। पहला हमला शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुआ और जब वहां राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ, तब दूसरा धमाका हुआ। यह वही जगह है जहां करीब पांच साल पहले एक बम धमाके में 500 लोगों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें- Somalia Bomb Attack: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में 2 बम विस्फोट, 100 की मौत, 300 घायल
अल-शबाब एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है जो सोमालिया में लगातार हमले करता रहा है। अगस्त में ही उसने मोगादिशू के एक प्रसिद्ध होटल को निशाना बनाया था। उस हमले में 21 लोगों की जान गई थी। तब महमूद ने आतंकवादियों के खिलाफ ‘संपूर्ण युद्ध' का ऐलान किया था।
भारत भी हादसे का हुआ शिकार, 130 से ज्यादा लोगों की गई जान
वहीं रविवार सप्ताह के अंत-अंत तक भारत भी हादसा का शिकार हुआ। यह हादसा गुजरात के अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर मोरबी में हुआ, जहां 140 साल से ज्यादा पुराना पुल गिरने से 130 से ज्यादा लोग नदी में जा गिरे। इस पुल को मरम्मत के बाद हाल ही में लोगों के लिए खोला गया था।
रविवार को छुट्टी के मौके पर लगभग 400 से अधिक लोग इस पुल पर एक साथ जमा हो गए, जिनका वजन यह नहीं उठा पाया।
अधिकारियों के मुताबिक यह एक सस्पेंशन ब्रिज था, जिसकी केबल इतने लोगों का वजन सहन नहीं कर पाईं. पुल के गिरने से वहां मौजूद लोग मच्छु नदी में जा गिरे। राज्य सरकार के एक मंत्री ब्रजेश मेरजा ने बताया कि 132 ज्यादा लोगों को नदी से बचाया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।