विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम्हें छुट्टी नहीं मिलती, मेरे साथ घर चलो', इस तरह रोबोट ने किया दूसरी कंपनी के 12 रोबोट का अपहरण; पढ़ें दिलचस्प वाकया

Published: Wed, 20 Nov 2024 08:19 PM (IST)

चीन में एक रोबोट द्वारा दूसरी कंपनी के 12 रोबोट को अगवा किये जाने का मामला सामने आया है। पूरी ...और पढ़ें

शंघाई में 12 रोबोट 'अगवा' कैसे हो गए
शंघाई में 12 रोबोट 'अगवा' कैसे हो गए

HighLights

  1. रोबोट ने 'अगवा' किए दूसरी कंपनी के 12 रोबोट
  2. AI रोबोट ने शंघाई रोबोटिक्स कंपनी के शोरूम में इस घटना को दिया अंजाम
  3. सीसीटीवी फुटेज से सामने आई घटना, AI के दुरुपयोग को लेकर छिड़ी बहस

जेएनएन, नई दिल्ली। इंसानों द्वारा इंसानों के अपहरण की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, लेकिन क्या आपने एक रोबोट द्वारा दूसरे रोबोट के अपहरण के बारे में पढ़ा या सुना है? उन्नत प्रौद्योगिकी के दौर में कुछ ऐसा ही एक वाकया चीन में सामने आया है, जहां एक एआइ रोबोट दूसरी कंपनी के शोरूम से 12 रोबोट को 'अगवा' कर लेता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

एआई के दुरुपयोग पर छिड़ी बहस

यह दिलचस्प घटना भले पढ़ने और सुनने में मजेदार लगे, लेकिन एआई के दुरुपयोग को लेकर एक नई चिंता और बहस छिड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में इरबाई नामक एक छोटा रोबोट शंघाई रोबोटिक्स कंपनी के शोरूम में अपने से बड़े आकार वाले रोबोटों के साथ बातचीत करता दिखाई देता है। वह उन्हें इस बात के लिए मना लेता है कि वे कार्यस्थल को छोड़ दें। इसके बाद वे शोरूम से बाहर निकलते दिखते हैं।

फर्जी माना जा रहा था वीडियो

प्रारंभ में इस वीडियो को फर्जी माना गया, लेकिन बाद में दोनों कंपनियों शंघाई कंपनी और हांग्जो निर्माता ने इस घटना की पुष्टि की। यह बताया गया कि इरबाई किसी तरह बड़े रोबोटों के ऑपरेटिंग सिस्टम तक पहुंच बनाने में सफल रहा, जिससे उनके कार्यों को नियंत्रित करने में मदद मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, हांग्जो रोबोट निर्माता के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि वीडियो में दिखा छोटा रोबोट उनके मॉडल (इरबाई) में से एक था। यह कथित 'अपहरण' वास्तविक था, जबकि शंघाई कंपनी ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि छोटे आकार वाला रोबोट उनके रोबोटों के इंटरनल ऑपरेटिंग प्रोटोकाल तक पहुंच बनाने में सक्षम हो गया था। कंपनी ने यह भी कहा कि किसी रोबोट के लिए अकेले बातचीत करना और दूसरे रोबोटों का अपहरण करना लगभग असंभव है।

रोबोटों के बीच ऐसे हुई बातचीत

सीसीटीवी फुटेज में एक छोटे आकार वाला रोबोट दूसरे बड़े रोबोटों की ओर बढ़ता दिखा और फिर उनसे काम के घंटों के बारे में पूछता है। इस पर उनमें से एक रोबोट ने जवाब दिया, 'मैं कभी काम से छुट्टी नहीं लेता।' इस पर वह पूछता है, 'तो तुम घर नहीं जा रहे हो?' इसके जवाब में वह कहता है, 'मेरा घर नहीं है।' तब छोटा रोबोट बोला, 'मेरे साथ घर चलो।' उसने शोरूम से बाहर जाने का रास्ता दिखाते हुए यह बात कही।