जिस ताइवान को लेकर इतना शोर मचाता है चीन, उसे आजाद राष्ट्र के तौर पर मान्यता देते हैं दर्जन भर से अधिक देश
चीन ताइवान को लेकर भले ही कितना भी आक्रामक होता है लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि दुनिया के दर्जन भर देश उसको एक आजाद राष्ट्र के तौर पर मान्यता देते हैं। चीन के लिए ये एक कड़वी सच्चाई की तरह है।

नई दिल्ली (आनलाइन डेस्क)। एक तरफ जहां चीन ताइवान को लेकर दुनिया पर अपना रौब झाड़ रहा है, वहीं विश्व के करीब दर्जन भर देश ऐसे भी हैं जिन्होंने ताइवान को स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे रखी है। भले ही ये सुनने में अजीब लगे लेकिन ये एक सच्चाई है। हालांकि, जिन देशों ने ताइवान को मान्यता दी हुई है वे लगभग सारे ही बेहद छोटे देश हैं, जिनका नाम भी आपमें से कई लोगों ने नहीं सुना होगा। लेकिन इसमें भी कुछ देश जरूर ऐसे हैं जिनके बारे में आपने सुना भी होगा और जिनकी विश्व के मानचित्र पर एक अहमियत भी है।
यहां पर ये भी बता दें कि विश्व के अधिकतर देशों के ताइवान से संबंध तो हैं लेकिन ये संबंध चीन के मार्फत हैं। वहीं जिन देशों की बात हम ऊपर कर चुके हैं उनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने ताइवान को भारत की आजादी से पहले ही एक राष्ट्र का दर्जा दे दिया था। यहांं पर ये बात बतानी इसलिए बेहद जरूरी है क्योंकि चीन लगातार ताइवान पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन ने इसके चारों तरफ लाइव फायर ड्रिल शुरू की हुई है। 4 अगस्त से शुरू हुई इस ड्रिल को उसने अब आगे बढ़ा दिया है। आपको ये भी बता दें कि चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताते हुए इसको चीन का अंदरुणी मामला बताता है।
अब आपको उन देशों के बारे में बता देते हैं जिन्होंने ताइवान को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दी हुई है। इन देशों में ग्वाटेमाला, जिसने ताइवान को 1933 में ही मान्यता दे थी शामिल है। इसके अलावा बेलीज, हैती, वेटिकन सिटी, होंडुरास, पैराग्वे, सेंट लूसिया, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ सेंट किट्स एंड नेविस, तवालू, सेंट विन्सेंट एंड ग्रैनेडंस,
का नाम भी शामिल है।
तवालू ने ताइवान को 1979 में एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता दी थी। पलाऊ ने 1999 में, मार्शल आइलैंड्स
ने 1998 में, सेंट लूसिया ने पहले 1984-1997 तक और फिर 2007 में, पैराग्वे ने 1957 में, होंडुरास ने 1985 में, वेटिकन सिटी ने 1942 में, हैती ने 1956 में, बेलीज ने 1989 में ताइवान को मान्यता दी थी।
China vs Taiwan: चीन का ताइवान के खिलाफ Psychological Warfare, जानें वांग यी ने क्या दिया है बयान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।