Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC VDO Result 2023: यूपी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, पढ़ें अपडेट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 07:32 PM (IST)

    UPSSSC VDO Result 2023 उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से यूपी वीडीओ भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के अभ्यर्थियों को मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

    Hero Image
    UPSSSC VDO Result 2023: यूपी वीडीओ भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।

    UPSSSC VDO Result 2023: उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 26 एवं 27 जुलाई 2023 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था उनके लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) अगस्त 2023 के प्रथम सप्ताह में वीडीओ भर्ती का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि UPSSSC की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गयी है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP VDO Bharti 2023: कैसे प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट?

    यूपी वीडीओ भर्ती 2023 रिजल्ट की घोषणा के बाद अगर उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे यहां दिए जा रहे बिंदुओं को फॉलो कर आसानी से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।

    • रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
    • रिजल्ट की घोषणा के बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको मांगी गयी जानकारी सबमिट करनी है।
    • आपका परिणाम एक नए पेज पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही सेव भी कर सकते हैं।
    • जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

    UPSSSC Recruitment 2023: 1468 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां

    उत्तर प्रदेश सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से ग्राम पंचायत के 1468 पदों पर भर्ती की जानी है। वर्ग के अनुसार भर्ती विवरण इस प्रकार है-

    • अनरिजर्व कैटेगरी: 949 पद
    • अनुसूचित जाति कैटेगरी के लिए: 356 पद
    • अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए: 7 पद
    • अन्य अन्य पिछड़ा (OBC) वर्ग के लिए: 138 पद
    • आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) कैटेगरी के लिए: 117 पद