Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Roadways Driver Bharti 2024: यूपी रोडवेज में ड्राइवर पदों पर चल रही भर्ती, वॉक इन माध्यम से 98 पोस्ट पर की जाएंगी नियुक्तियां

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 05:12 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश रोडवेज की ओर से राज्य के विभिन्न जनपदों/ क्षेत्रों के लिए ड्राइवर के रिक्त पदों भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ड्राइवर पदों के लिए नियुक्तियां वॉक इन के माध्यम से की जाएंगी। वॉक इन का आयोजन क्षेत्र के अनुसार 10 से 13 जून 2024 तक निर्धारित पतों पर किये जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ ही सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

    Hero Image
    UP Roadways Driver Bharti 2024 के लिए वॉक इन के माध्यम से होगा चयन।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश रोडवेज की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा के आधार पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में पुरुष या महिला अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन के लिए निर्धारित पते पर उपस्थित होना होगा। वॉक इन इंटरव्यू 10 से 13 जून 2024 तक आयोजित किये जा रहे हैं। यह भर्तियां यूपी के प्रयागराज, मंझनपुर, प्रतापगढ़, लालगंज, मिर्जापुर एवं बादशाहपुर आदि जगहों के लिए की जा रही हैं। भर्ती में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

    यूपी बस ड्राइवर भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास 2 साल पुराना भारी वाहन का लाइसेंस भी होना चाहिए। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह से कम एवं अधिकतम 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए।

    कहां आयोजित हो रहे वॉक इन

    इस भर्ती के लिए वॉक इन का आयोजन बादशाहपुर, पट्टी, लालगंज में कैंप के माध्यम से 10 जून को किया जा रहा है। फूलपुर, जारी, सरायअकिल में कैंप 11 जून को हंडिया, कोरांव, मंझनपुर में 12 जून और विंध्याचल, मेजारोड में कैंप 13 जून को लगाए जाएंगे। कुंडा में भर्ती के लिए कैम्प 11 एवं 12 जून को लगाए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर दी गई डिटेल के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर भर्ती पदों में बढ़ोत्तरी भी की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल अभ्यर्थी वेबसाइट या कैंप में जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Heavy Vehicles Factory Apprentice 2024: हैवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप का मौका, 10वीं एवं आईटीआई पास कर सकते हैं अप्लाई

    comedy show banner
    comedy show banner