Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26000 कॉन्स्टेबल भर्ती, UPPRPB जल्द शुरू करेगा आवेदन प्रक्रिया, ये है लेटेस्ट अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 10 Jan 2022 09:38 AM (IST)

    UP Police Constable Bharti 2022 यूपी असेंबली इलेक्शन 2022 की तिथियों की घोषणा से एक दिन पहले ही लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा नागरिक पुलिस में 26210 कॉन्स्टेबल और 172 फायरमैन समेत कुल 26382 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

    Hero Image
    यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 आवेदन शुरू होने की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गयी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा 8 जनवरी 2022 को किया जा चुका है और इसके साथ ही आचार संहिता लागू होने के कारण नई भर्ती की अधिसूचना जारी नहीं होगी, यूपी असेंबली इलेक्शन 2022 की तिथियों की घोषणा से एक दिन पहले ही लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) द्वारा नागरिक पुलिस में 26210 कॉन्स्टेबल और 172 फायरमैन समेत कुल 26382 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस में इन 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ओपेन टेंडर 7 जनवरी 2022 को ही जारी किया गया, जिसके भरे जाने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 निर्धारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

    यूपीपीआरपीबी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गयी है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है। ऐसे में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखनी चाहिए, यहां पर यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना 2022 जारी की जाएगी और इसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी।

    इस लिंक से देखें यूपी पुलिस 26382 कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 टेंडर

    2430 पदों के लिए UPPRPB ने जारी की अधिसूचना

    दूसरी तरफ, यूपी पुलिस में 2430 हेड ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा तीन अलग-अलग भर्ती अधिसूचनाएं जारी की गयी हैं। इनमें से 936 पद यूपी पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती के हैं और 1374 पद असिस्टेंट ऑपरेटर भर्ती के और 120 पद वर्कशॉप स्टाफ भर्ती के लिए निर्धारित हैं। इन तीनों ही भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होनी है। इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट, uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 28 फरवरी 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। इन तीनों भर्ती अधिसूचनाओं के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए योग्यता के लिए नीचे दिए गए लिंक से देखें।

    यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में निकली चार नई सरकारी नौकरी भर्तियां, करीब 5000 पदों के लिए अधिसूचनाएं जारी