विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Lekhpal Vacancy 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

Published: Mon, 29 Dec 2025 12:37 PM (IST)Updated: Tue, 30 Dec 2025 09:31 AM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन 29 दिसंबर से स्टार्ट हो गए हैं जो 28 जनवरी 2026 ...और पढ़ें

up lekhpal bharti 2026

up lekhpal bharti 2026

HighLights

  1. यूपी लेखपाल भर्ती के लिए यहां से करें आवेदन।

  2. 7,994 रिक्त पदों के लिए 28 जनवरी तक फॉर्म भरने का रहेगा मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल के 7994 रिक्त पदों भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 29 दिसंबर से स्टार्ट हो गए हैं। जो उम्मीदवार लेखपाल पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2026 निर्धारित है।

महत्वपूर्ण डेट्स

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 16 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट  29 दिसंबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की लास्ट डेट 4 फरवरी 2026

योग्यता एवं मापदंड

लेखपाल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

  • फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Applicant's Dashboard में जाकर यूपी पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करके आवेदन स्टेटस प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म को प्रिंट भी कर सकते हैं और Applicant Segment
  • के अंतर्गत दिये गये Applicant's ashboard पर जाकर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करना होगा।
  • लॉग इन करने के उपरान्त अभ्यर्थी को सम्बन्धित विज्ञापन के सामने प्रदर्शित Modify Application बटन पर क्लिक कर वेरीफिकेशन कोड दर्ज करना होगा । तदुपरान्त अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर/ Email पर एक OTP (One Time Password) जायेगा। इस OTP को सबमिट करने पर अभ्यर्थी का भरा हुआ फार्म प्रदर्शित होगा।
UP Lekhpal Bharti 2025 notification

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

OBC पदों में हुआ बदलाव

यूपीएसएसएससी की ओर से पहले जारी की गई नोटिफिकेशन में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद आरक्षित थे जिसे अब बढ़ाकर 2158 कर दिया गया है। अब कैटेगरी के अनुसार पदों की संख्या अनारक्षित वर्ग के लिए 3205 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1679 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 160 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 आरक्षित हैं। कुल पदों में से महिला उम्मीदवारों के लिए 1,592 पद अलग से आरक्षित रहेंगे।

यह भी पढ़ें- FSSAI: फूड एनालिस्ट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट से लेकर पीएचडी उत्तीर्ण कर सकते हैं अप्लाई