विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC MTS 2025: हवलदार के कुल 1075 के पदों पर भर्ती, एमटीएस पद की अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी

Published: Fri, 27 Jun 2025 10:17 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 10:24 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से फिलहाल हवलदार के 1075 के पदों पर भर्ती की जाएगी। लेकिन एमटीएस के पदों पर रिक्तियों के लिए अभी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 26 जून से ही प्रभावी हो गई थी। आप इन पदों पर आवेदन 24 जुलाई, 2025 तक कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु विंडो 29 जुलाई से 31 जुलाई तक खुली रहेगी। साथ ही आप 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में फीस का भुगतान कर सकते हैं।

आयु-सीमा

एमटीएस के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। साथ ही हवलदार के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

जरूरी योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं का प्रमाण-पत्र  इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान भी करना होगा। ऑनलाइन फीस 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा महिला, एससी व एसटी विकलांग व्यक्ति व अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस के लिए लिखित परीक्षा और हवलदार पद के लिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से संख्यात्मक और गणितीय क्षमता, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी विषय से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: ECIL RECRUITMENT 2025: आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सीनियर आर्टिजन के पदों पर मौके, यहां ecil.co.in करें आवेदन