विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ECIL RECRUITMENT 2025: आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सीनियर आर्टिजन के पदों पर मौके, यहां ecil.co.in करें आवेदन

Published: Thu, 26 Jun 2025 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 05:57 PM (IST)

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से सीनियर आर्टिजन के कुल 125 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक ...और पढ़ें

ECIL RECRUITMENT 2025: आज से कर सकतें हैं आवेदन

ECIL RECRUITMENT 2025: आज से कर सकतें हैं आवेदन

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से सीनियर आर्टिजन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अगर आप भी बतौर सीनियर आर्टिजन के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ईसीआईएल ने कुल 125 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-1) के लिए कुल 120 पद और सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-2) के लिए कुल 5 पद रिक्त है। अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन प्रक्रिया 26 जून दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।

पद संबंधित विवरण

सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-1) के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 50 पद, इलेक्ट्रिशियन के 30 पद और फिटर के 40 पद रिक्त है। इसके अलावा सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-2) के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक का 01 पद, इलेक्ट्रिशियन के लिए 2 पद और फिटर के लिए 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।


जरूरी योग्यता

सीनियर आर्टिजन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को पद से संबंधित कार्य अनुभव भी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

सीनियर आर्टिजन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 23,368 रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर 1:4 के अनुपात और ट्रेडवार मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा। इसके अलावा, अगर उम्मीदवारों के अंक आईटीआई में बराबर होंगे तो उनका चयन कक्षा दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: WCDC RECRUITMENT 2025: डब्ल्यूसीडीसी में बंपर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू