विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WCDC RECRUITMENT 2025: डब्ल्यूसीडीसी में बंपर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू

Published: Thu, 26 Jun 2025 02:38 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:45 PM (IST)

महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार (WCDC) की ओर से कुल 77 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया ...और पढ़ें

WCDC RECRUITMENT 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 निर्धारित।

WCDC RECRUITMENT 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2025 निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार (WCDC) की ओर से कुल 77 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी महिला एवं बाल विकास निगम में नौकरी करना चाहते हैं, तो आप नोटिफिकेशन के तहत आवेदन कर सकते हैं। बता दें, डब्ल्यूसीडीसी की ओर से केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, पारा लीगल पर्सनल/लॉयर, पारा मेडिकल पर्सनल, मनो-सामाजिक परामर्शी और कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक के पदों पर रिक्तियां की जाएगी। अगर आप भी इनमें से किसी पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, आवेदन करने के लिए एक्टिव लिंक आज से यानी 26 जून सुबह 11 बजे से एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।


पद संबंधित विवरण

डब्ल्यूसीडीसी की ओर से केंद्र प्रशासक के लिए 11 पद, केस वर्कर के लिए 22 पद, पारा लीगल पर्सनल/लॉयर के लिए 11 पद, पारा मेडिकल पर्सनल के लिए 11 पद, मनो-सामाजिक परामर्शी के लिए 11 पद और कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक के लिए 11 पद पर विज्ञापरन जारी किया गया है।


जरूरी योग्यताएं

आवेदन करने के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कानून/समाज कार्य/समाज शास्त्र/मनोविज्ञान विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पैरामेडिक्स में डिप्लोमा व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 37 वर्ष सामान्य महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। पिछड़े वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष और एससी व एसटी महिला व पुरुष उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता के लिए 60 अंक, कार्य अनुभव के लिए 15 अंक और साक्षात्कार के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए है।

 

यह भी पढ़ें: SSC Stenographer Recruitment 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई