विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC Stenographer Recruitment 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Wed, 25 Jun 2025 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 07:35 AM (IST)

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी के कुल 261 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के ...और पढ़ें

SSC Stenographer Vacancy 2025

SSC Stenographer Vacancy 2025 

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 26 जून 2025 निर्धारित है। जो भी अभ्यर्थी एसएससी की इस भर्ती की तैयारियों में लगे हैं और किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आज के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी। आवेदन के बाद ऑनलाइन फीस पेमेंट 27 जून रात्रि 11 बजे तक किया जा सकेगा

आवेदन से पहले चेक कर लें पात्रता

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए ट्रांसक्रिप्शन अंग्रेजी में 50 मिनट एवं हिंदी में 65 मिनट और ग्रुप सी के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट एवं हिंदी में 55 मिनट होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता के साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। ग्रेड सी के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं ग्रेड डी के लिए 27 वर्ष तय की गई है। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी रही स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म भर सकते हैं।

  • फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Stenographer Grade 'C' and 'D' Examination, 2025 के आगे APPLY लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • पंजीकरण के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल दर्ज करके फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

SSC Stenographer Vacancy 2025 Application Form

SSC Stenographer Vacancy 2025 notification

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल 10+2 लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस एप्लीकेशन प्रॉसेस की पूरी डिटेल करें चेक