विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल 10+2 लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस एप्लीकेशन प्रॉसेस की पूरी डिटेल करें चेक

Published: Tue, 24 Jun 2025 11:24 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 11:29 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीएचएसएल (Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन ...और पढ़ें

SSC CHSL 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

SSC CHSL 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2025 तय की गई है। 

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 23 जून 2025 
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2025 
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की डेट्स 23 से 24 जुलाई 2025
टियर 1 एग्जाम की डेट 8 से 18 सितंबर 2025 
टियर 2 परीक्षा की तिथि फरवरी मार्च 2026 

 3131 पदों पर होगी भर्ती 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से इस भर्ती के जरिये लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/ जूनियर सेक्रेटेरियट (JSA), पोस्टल असिस्टेंट (PA)/ शॉर्टिंग असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEOs) के 3131 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

योग्यता एवं मापदंड 

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। 

कैसे करें आवेदन 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स यहां दी जा रही हैं जिनको फॉलो करके आसानी से फॉर्म भरा जा सकता है। 

  • SSC CHSL Online Form  2025 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फॉर्म भरने से पहले वे वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अवश्य कर लें। उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। 

SSC CHSL 2025 notification

एप्लीकेशन फीस 

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। SC/ ST/ PwDB/ ESM कटेगरी के कैंडिडेट्स के साथ सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC CHSL 2025 Notification: एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी, 3131 पदों पर होगी भर्ती