विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल भर्ती में शामिल होने के तुरंत कर लें अप्लाई, कल है लास्ट डेट, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 17 Jul 2025 11:28 AM (IST)

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए अभी तक आवेदन न कर पाने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर ...और पढ़ें

SSC CHSL 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
SSC CHSL 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. एसएससी सीएचएसएल भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल।
  2. 8 से 18 सितंबर 2025 तक परीक्षा का होगा आयोजन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) लेवल परीक्षा (SSC CHSL 2025) के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 जुलाई 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं और अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

12वीं पास इस भर्ती के लिए हैं पात्र

एसएससी सीएचएसएल 2025 भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए हम यहां आवेदन करने का तरीका एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

  • एसएससी सीएचएसएल एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करना होगा।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जायेगा। एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित है। SC/ ST/ PwDB/ ESM वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- AIIMS CRE Recruitment 2025: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए आवेदन स्टार्ट, 10th, 12th, ITI से लेकर ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई