Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SEBI Recruitment 2024: सेबी में 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन इस दिन से

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 12:49 PM (IST)

    भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने जनरल लीगल आइटी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में कुल 97 ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना 14 मार्च 2024 को जारी की। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे।

    Hero Image
    SEBI Grade A Recruitment 2024: सेबी में सहायक प्रबंधक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेबी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों पर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा 14 मार्च 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार जनरल, लीगल, आइटी, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), रिसर्च और आधिकारिक भाषा विभागों में कुल 97 असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती की जानी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SEBI Grade A Recruitment 2024: आवेदन इस दिन से

    ऐसे में जो उम्मीदवार सेबी ग्रेड ए ऑफिसर भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, sebi.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2024 से शुरू होनी है। हालांकि, आखिरी तारीख की जानकारी सेबी द्वारा जारी की गई संक्षिप्त अधिसूचना में नहीं दी गई है।

    SEBI ग्रेड ए भर्ती 2024 अधिसूचना लिंक

    SEBI Grade A Recruitment 2024: पदों के अनुसार योग्यता

    सेबी द्वारा जारी सहायक प्रबंधक भर्ती (SEBI Assistant Manager Recruitment 2024) अधिसूचना के अनुसार जनरल स्ट्रीम के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा या लॉ/इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। लीगल स्ट्रीम के लिए लॉ डिग्री जरूरी है। आइटी के लिए किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग या किसी भी विषय में स्नातक के साथ कंप्यूटर साइंस या अप्लीकेशन या आइटी में दो वर्षीय पीजी डिग्री होना चाहिए। इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    इसी प्रकार, रिसर्च स्ट्रीम में ऑफिसर ग्रेड ए भर्ती (SEBI Grade A Recruitment 2024) के लिए उम्मीदवारों को इकनॉमिक्स या कॉमर्स या बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन या इकोनॉमीट्रिक्स या अन्य सम्बन्धित विषयों के साथ मास्टर्स डिग्री या पीजी डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। दूसरी तरफ, आधिकारिक भाषा विभाग में सहायक प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी या हिंदी अनुवाद में पीजी के साथ स्नातक में अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।

    सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती (SEBI Recruitment 2024) अधिसूचना देखें।