विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एप्लीकेशन आज से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता मानदंड

Published: Sat, 09 Aug 2025 12:20 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 12:29 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ के अंतगर्त कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती ...और पढ़ें

RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।
  2. आयु पदानुसार निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के जरिये नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट आदि के पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी पैरामेडिकल स्टाफ में शामिल होकर आरआरबी में नौकरी करना चाहते हैं, तो आज से इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। बता दें, पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 सितंबर, 2025 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फीस जमा करने का मौका 10 सितंबर, 2025 तक दिया जाएगा और करेक्शन विंडो 11 से 20 सितंबर, 2025 तक खुली रहेगी।

पद संबंधित विवरण

  • नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट- 272 पद
  • डायलिसिस टेक्नीशियन -04 पद
  • हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II- 33 पद
  • फार्मासिस्ट- 105 पद
  • रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन- 04 पद
  • ईसीजी टेक्निशियन- 04
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट टेक्नीशियन- 12 पद

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

परीक्षा शुल्क

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 500 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से प्रोफेशनल एबिलिटी, सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, विज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SSC CPO Result 2025: एसएससी सीपीओ पेपर-2 का रिजल्ट जारी, कुल 22,269 अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा