विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CPO Result 2025: एसएससी सीपीओ पेपर-2 का रिजल्ट जारी, कुल 22,269 अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा

Published: Sat, 09 Aug 2025 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:21 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग ने (SSC CPO Paper 2) का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में ...और पढ़ें

SSC CPO Result 2025: अगला चरण मेडिकल एग्जामिनेशन।
SSC CPO Result 2025: अगला चरण मेडिकल एग्जामिनेशन।

HighLights

  1. एसएससी सीपीओ पेपर-2 का रिजल्ट जारी।
  2. यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से (SSC CPO Paper 2) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस, सीओपीएफ और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की ओर से सीपीओ का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें उम्मीदवार अपने नाम के साथ-साथ रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

SSC CPO Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

एसएससी सीपीओ पेपर-2 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाएं।
  • अब "Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2024 – Declaration of Result of Paper-II" लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • पीडीएफ में अपने नाम के साथ-साथ रोल नंबर की जांच ध्यान से करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से (SSC CPO Paper 2) की परीक्षा 08 मार्च, 2025 को आयोजित कराई गई थी। बता दें, पेपर-2 में कुल 22,269 उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। पेपर-2 में कुल 20,380 पुरुष और 1,889 महिलाएं को मेडिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा, एसएससी की ओर से SSC CPO Paper 2 की फाइनल आंसर-की और मार्क्स जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: BHU 1st Merit List 2025: यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां bhucuet.samarth.edu.in से करें लिस्ट चेक