विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BHU 1st Merit List 2025: यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां bhucuet.samarth.edu.in से करें लिस्ट चेक

Published: Fri, 08 Aug 2025 01:02 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 04:21 PM (IST)

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू (BHU) में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई हैं। ...और पढ़ें

BHU 1st Merit List 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।
BHU 1st Merit List 2025: यहां देखें पूरी डिटेल्स।

HighLights

  1. बीएचयू यूजी कोर्स के लिए पहली लिस्ट जारी।
  2. बीएचयू की ओर से कुल 4 लिस्ट की जाएगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू (BHU) में स्नातक कोर्स में दाखिला लेने के लिए (BHU 1st Merit List) 08 अगस्त, 2025 को जारी कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई करना चाहते है, उन्हें मेरिट लिस्ट का इंतजार बेसब्री से था। बता दें, मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात अब बीएचयू में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन भी उम्मीदवारों ने बीएचयू में स्नातक कोर्स में अध्ययन करने के लिए पंजीकरण किया है, वे बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhucuet.samarth.edu.in पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

चार राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू की ओर से स्नातक कोर्स में प्रवेश के लिए कुल चार राउंड में दाखिले स्वीकार किए जाएंगे। चार राउंड के लिए अलॉटमेंट लिस्ट 08 अगस्त से 18 अगस्त के बीच जारी कर दी गई हैं। ऐसे में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय तिथि पर बगैर किसी देरी के दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर लें।

  • राउंड 1- सीट अलॉटमेंट, फीस लिंक और कटऑफ लिस्ट 8 अगस्त को जारी।
  • राउंड 2- सीट अलॉटमेंट लिस्ट 11 अगस्त, 2025 को जारी।
  • राउंड 3- सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 अगस्त, 2025 को जारी।
  • राउंड 4- सीट अलॉटमेंट लिस्ट 18 अगस्त, 2025 को जारी।

ऐसे करें अलॉटमेंट रिजल्ट चेक

अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।

  • अब वेबसाइट के होम पेज पर "BHU UG Admission 2025 Round 1 seat allotment result" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • लिस्ट में अपना नाम देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

चयनित उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2025 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सीट आरक्षण के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने-अपने विभाग में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। बीएचयू में दाखिले के लिए यह चरण बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, दाखिला लेने के पश्चात छात्रों की पहली क्लास 28 अगस्त से शुरू हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: BPSSC Range Officer Admit Card 2025: रेंज ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां bpssc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड