विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान सीनियर टीचर वैकेंसी के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस व अन्य डिटेल करें चेक, 6500 पदों पर होगी भर्ती

Published: Mon, 18 Aug 2025 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2025 09:32 AM (IST)

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 10 विषयों के तहत सीनियर टीचर के 6500 पदों को भरने के लिए ...और पढ़ें

rpsc senior teacher vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।
rpsc senior teacher vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां करें चेक।

HighLights

  1. राजस्थान में सीनियर टीचर के 6500 पदों पर भर्ती का एलान।
  2. आवेदन आज से होंगे स्टार्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) के 6500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी आज से ऑनलाइन माध्यम से RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से फॉर्म भर सकते हैं।

10 विषयों के लिए होगी भर्ती

यह भर्ती 10 विषयों के सीनियर टीचर के रूप में की जाएगी। विषय के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है-

  • हिंदी: 1052 पद
  • अंग्रेजी: 1305 पद
  • संस्कृत: 940 पद
  • गणित: 1385 पद
  • विज्ञान: 1355 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 401 पद
  • उर्दू: 48 पद
  • पंजाबी: 11 पद
  • सिंधी: 2 पद
  • गुजराती: 1 पद

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित विषय से ग्रेजुएशन एवं बीएड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगइन कर सिटीजन एप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर होने के बाद अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य एवं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।

अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है तो अभ्यर्थी आवेदन तिथियों या आवेदन की लास्ट डेट से 10 दिनों के अंदर उसमें संशोधन कर पायंगे। करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का चार्ज देना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाई कोर्ट में अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 26 अगस्त से होंगे स्टार्ट