Rajasthan Group D Bharti 2025: राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़ें इससे जुड़ी सब डिटेल
राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 19 अप्रैल 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। कैंडिडेट्स निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म फिल कर सकते हैं। इसके बाद भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 21 मार्च, 2025 से शुरू हाे गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई गई इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, 2025 है। आखिरी तारीख बीतने के बाद, कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें। नीचे इस वैकेंसी से जुड़ी 5 अहम प्वाइंट्स की डिटेल्स दी जा रही है, जिनके बारे में अभ्यर्थियों को अप्लाई करने से पहले जानना जरूरी है। आइए डालते हैं एक नजर।
1- Rajasthan Group D Bharti 2025: किस उम्र तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। साथ ही, राज्य की SC, ST, OBC और EWS वर्ग की महिलाओं को 10 साल की उम्र सीमा में छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए भी अधिकतम आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। इसके तहत, इन फीमेल्स को अधिकतम एज में 5 साल की छूट दी जाएगी। बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।
2-Rajasthan Group D Vacancy 2025: क्या मांगी है एजुकेशन क्वालिफिकेशन
राजस्थान ग्रुप डी भर्ती के लिए दसवीं पास अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही, जो इस कक्षा के लिए पाठ्यक्रम के फाइनल वर्ष की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं या फिर शामिल होने जा रहे हैं, वे इस सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इस भर्ती की परीक्षा तिथि से पहले अर्जित करना अनिवार्य होगा। परीक्षा के बाद, शैक्षणिक योग्यता अर्जित करने वाले कैंडिडेट्स को योग्य नहीं माना होगा।
3-Rajasthan Group D Jobs 2025: क्या देनी होगी फीस
राजस्थान चर्तुथ श्रेणी के कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग और क्रीमीलेयर ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग - 600 के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए यह शुल्क 400 रुपये होगा। इसके अलावा, दिव्यांगजन के लिए भी यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।