विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna High Court Bharti 2025: स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें आवेदन करने का आसान तरीका

Published: Tue, 26 Aug 2025 02:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 03:00 PM (IST)

पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं ...और पढ़ें

Patna High Court Bharti 2025: आवेदन करने के लिए कक्षा बारहवीं अनिवार्य।
Patna High Court Bharti 2025: आवेदन करने के लिए कक्षा बारहवीं अनिवार्य।

HighLights

  1. कुल 111 पदों पर भर्ती।
  2. न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: पटना हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करना चाहते है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। बता दें, पटना हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी के पदों पर कुल 111 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 32 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 6 पद, बीसी के लिए 15 पद, ईबीसी के लिए कुल 26 पद, एससी के लिए कुल 30 पद और एसटी के लिए कुल 2 पद आरक्षित है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है।

कितना मिलेगा वेतनमान

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह लेवल-4 के अंतर्गत प्रतिमाह 25,500 रुपये से लेकर रुपये 81,100 प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सामान्य व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिला और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी शॉर्टहैंड और अंग्रेजी टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों ने कंप्यूटर में डिप्लोमा या 6 महिने का सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार प्रति मिनट अंग्रेजी में 80 शॉर्टहैंड और प्रति मिनट अंग्रेजी में 40 वर्ड टाइप करने में सक्षम होना चाहिए।

परीक्षा शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1100 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले patnahighcourt.gov.in लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “Stenographer Recruitment Examination, 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके अकाउंट को लॉगिन करें।
  • अब मांगी गई दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

यह भी पढ़ें: HSSC CET Result 2025: जल्द ही जारी होगा हरियाणा सीईटी का रिजल्ट, इन पांच स्टेप्स से कर सकेंगे चेक