विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HSSC CET Result 2025: जल्द ही जारी होगा हरियाणा सीईटी का रिजल्ट, इन पांच स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

Published: Tue, 26 Aug 2025 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2025 12:41 PM (IST)

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से HSSC CET 2025 का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। ...और पढ़ें

HSSC CET Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक।
HSSC CET Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।
  2. ऐसे कर सकेंगे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार सीईटी परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बता दें, इस वर्ष हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। रिजल्ट एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  www.hssc.gov.in पर जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।

इस डेट को हुई थी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन हरियाणा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया गया था। यह परीक्षा 26 व 27 जुलाई, 2025 को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 11:45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:15 बजे से लेकर शाम 05:00 तक आयोजित कराई जाएगी।

HSSC CET Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

हरियाणा सीईटी रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “HSSC CET Result 2025” क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट आपकी वेबसाइट पर ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

रिजल्ट चेक करने के बाद

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम और प्राप्त अंक की जांच अच्छे से कर लें। 

यह भी पढ़ें: Bihar BSSC CGL Recruitment 2025: ग्रेजुएट धारकों के लिए नौकरी के अवसर, यहां bssc.bihar.gov.in करें तुरंत अप्लाई