NOIDA Authority Recruitment 2022: नोएडा अथॉरिटी में निकली 68 समूह ग पदों की भर्ती, देखें अधिसूचना और फॉर्म
NOIDA Authority Recruitment 2022 यूपी सरकार की नोएडा अथॉरिटी में समूह ग के 68 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन 7 नवंबर तक स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन फॉर्म अथॉरिटी के ऑफिस में स्वयं जाकर जमा करा सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क। NOIDA Authority Recruitment 2022: नोएडा अथॉरिटी में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। उत्तर प्रदेश सरकार के नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) ने समूह ‘ग’ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। प्राधिकरण द्वारा 22 अक्टूबर 2022 को जारी अधिसूचना के मुताबिक 13 उद्यान निरीक्षक, 5 लेखपाल, 2 कार्यालय अधीक्षक, 5 वरिष्ठ सहायक, 10 सहायक, 9 सहायक विधि अधिकारी, 5 सफाई निरीक्षक, 10 लेखाकार, 6 अवर अभियंता/सहायक प्रबंधक (विद्युत/यांत्रिक) और 3 इलेक्ट्रिशियन समेत कुल 68 पदों भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जानी है और इनके लिए सेवानिवृत कर्मी ही आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2022: नवंबर में इन 1.7 लाख सरकारी नौकरियों के लिए है आवेदन का मौका, देखें अधिसूचना व आवेदन लिंक
NOIDA Authority Recruitment 2022: 15 दिनों में करें आवेदन जमा
नोएडा अथॉरिटी समूह ग भर्ती 2022 के अंतर्गत विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट, noidaauthorityonline.in पर ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में सम्बन्धित तारीख के समक्ष दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म इसी अधिसूचना में ही दिया गया है। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये प्रमाण-पत्रों की प्रतियों को संलग्न करते हुए डाक द्वारा स्वयं जाकर दिए गए पते पर जमा कराना होगा। आवेदन जमा कराने के आखिरी तारीख अधिसूचना जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर यानि अधिकतम 7 नवंबर 2022 तक है।
नोएडा अथॉरिटी समूह ग भर्ती 2022 अधिसूचना और फॉर्म डाउनलोड लिंक
यह भी पढ़ें - UP Aided School Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में 20,000 स्टाफ की भर्ती
NOIDA Authority Recruitment 2022: आवेदन से पहले जानें योग्यता
नोएडा अथॉरिटी द्वारा विज्ञापित समूह ग पदों के लिए उत्तर प्रदेश की सेवा अथवा शासकीय निगमों / प्राधिकरणों से सेवानिवृत्त कार्मिक ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु किसी भी दशा में 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।