Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Aided School Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में 20,000 स्टाफ की भर्ती

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:39 PM (IST)

    UP Aided School Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश के ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में 20 हजार लैब अटेंडेंट माली और चपरासी की भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर की जानी है। इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश राज्य माध्यमिक शिक्षा विशेष सचिव द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

    Hero Image
    यूपी ऐडेड स्कूल भर्ती 2022 के अंतर्गत होने वाली है 20 हजार पदों की भर्ती।

    एजुकेशन डेस्क। UP Aided School Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में नौकरी को लेकर काम की खबर। यूपी सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (ऐडेड स्कूलों) में 20,000 स्टाफ की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर की जाएगी। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से बुधवार, 2 नवंबर 2022 को साझा की जानकारी के मुताबिक राज्य शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षा विशेष सचिव एसपी सिंह की तरफ से ऐडेड स्कूलों में 20 हजार कर्मचारियों को नौकरी देने से सम्बन्धित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के 4,500 ऐडेड स्कूल हैं और इनमें से चतुर्थ श्रेणी के करीब 45,000 पद है। इन पदों में से 44 फीसदी पद फिलहाल खाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2022: नवंबर में इन 1.6 लाख सरकारी नौकरियों के लिए है आवेदन का मौका, देखें अधिसूचना व आवेदन लिंक

    UP Aided School Recruitment 2022: इन पदों के लिए होगी 20,000 स्टाफ की भर्ती

    यूपी सरकार के अपडेट के मुताबिक राज्य के ऐडेड स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के जिन पदों के लिए 20 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जानी हैं, उनमें हर विज्ञान लैब के लिए एक-एक लैब अटेंडेंट, माली और चपरासी के पद शामिल हैं।

    UP Aided School Recruitment 2022: सैलरी व चयन प्रक्रिया

    ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में की जाने वाली 20 हजार आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए निर्धारित पदों में से अकुशल (नॉन-स्किल्ड) श्रेणी के पदों के लिए 13,072 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। इसमें पीएफ और ईएसआइ के लिए दी जाने वाली राशि भी शामिल है। वहीं, कुशल (स्किल्ड) कटेगरी के लिए मानदेय की जानकारी राज्य सरकार के अपडेट में साझा नहीं की गई है। दूसरी तरफ, इन पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु एक आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी की सिलेक्ट किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Rajasthan Vidya Sambal Yojana: राजस्थान विद्या सम्बल योजना में 93,000 गैस्ट फेकल्टी पदों के लिए आवेदन 2 नवंबर से