विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MPPSC Recruitment 2023: एमपीपीएससी ने लाइब्रेरियन के पदों पर निकाली भर्ती, 40 साल तक करें आवेदन

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 22 Apr 2023 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2023 03:32 PM (IST)

MPPSC Librarian Recruitment 2023 जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु ...और पढ़ें

MPPSC Librarian Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकाली है।
MPPSC Librarian Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकाली है।

 एजुकेशन डेस्क। MPPSC Librarian Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission, MPPSC) ने लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत, कुल 255 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 19 मई, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि लास्ट डेट के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंंक पर करें क्लिक 

इन तिथियों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि: 20 अप्रैल, 2023

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 19 मई, 2023

ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार: 20 अप्रैल से 21 मई, 2023 तक

ये होनी चाहिए उम्र 

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How To Apply MPPSC Librarian Recruitment 2023: एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

एमपीपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाना होगा। अब रिक्रूटमेंट टैब/करियर ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एमपीपीएससी लाइब्रेरियन आवेदन ऑनलाइन लिंक की जांच करें। अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम और अन्य अपडेट सहित सभी आवश्यक विवरण प्रदान करें। संबंधित दस्तावेजों को निर्धारित आकार और प्रारूप में अपलोड करने के बाद, कृपया सबमिट करने से पहले कंफर्म करें कि पंजीकृत जानकारी सत्य और सटीक है। अब सबमिट टैब पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।

यह भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने सुपरवाइजर समेत इन पदों पर निकाली भर्ती, 11 मई तक करें आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।