Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MPHC Recruitment: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने निकाली 1255 पदों की एक और भर्ती, आवेदन इस दिन से

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 15 Nov 2021 11:42 AM (IST)

    MPHC Recruitment 2021 एमपीएचसी द्वारा 12 नवंबर 2021 को जारी विज्ञापन (सं.402/परीक्षा/21) के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 3 के पदों कुल 1255 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

    Hero Image
    आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी और आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 निर्धारित की गयी है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। MPHC Recruitment 2021: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने राज्य के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों के लिए एक और भर्ती की घोषणा की है। एमपीएचसी द्वारा 12 नवंबर 2021 को जारी विज्ञापन (सं.402/परीक्षा/21) के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 और ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 3 के पदों कुल 1255 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। विज्ञापित पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 108 पद हैं। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पद, सहायक ग्रेड 3 के 910 पद और सहायक ग्रेड 3 (इंग्लिश नोइंग) के 21 पद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनो और असिस्टेंट भर्ती 2021 के विज्ञापित पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, mphc.gov.in पर एक्टिव किये जाने वाले लिंक से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान उम्मीदवारों को 777.02 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 577.02 रुपये ही है।

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनो और असिस्टेंट भर्ती 2021 विज्ञापन लिंक

    यहां मिलेगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट स्टेनो और असिस्टेंट भर्ती 2021: योग्यता मानदंड

    मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी स्टेनो और असिस्टेंट भर्ती विज्ञापन के अनुसार सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास निर्धारित शॉर्टहैंड एवं टाइपिंग की स्पीड होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गयी है। अधिक जानकारी और अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

    708 पदों के लिए चल रही है आवेदन प्रक्रिया

    इससे पहले, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने राज्य के विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों में ग्रुप डी के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें