विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Police ASI Vacancy 2025: एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां करें अप्लाई, 17 अक्टूबर है लास्ट डेट

Published: Mon, 06 Oct 2025 03:26 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 06 Oct 2025 03:27 PM (GMT+05:30)

एमपीईएसबी की ओर से पुलिस एएसआई एवं सूबेदार के रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो 17 ...और पढ़ें

MP Police ASI Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
MP Police ASI Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. एमपी पुलिस एएसआई, सूबेदार के 500 पदों पर हो रही भर्ती।
  2. 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना इसमें शामिल होने के लिए एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 17 नवंबर 2025 निर्धारित है।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 17 अक्टूबर 2025 के अनुसार होगी। पद के अनुसार विस्तृत शैक्षिक योग्यता एवं उम्र की डिटेल के लिए नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।

  • होम पेज पर Online Form - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2025 पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीयन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

आवेदन के साथ जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 560 रुपये का भुगतान करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को फीस 310 रुपये जमा करनी होगी। फीस के अलावा पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।

पदों की संख्या

इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सूबेदार (Stenographer) के लिए 100 पद एवं असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Vacancy 2025: बिहार कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर पदों पर आवेदन स्टार्ट, 12th पास कर सकते हैं अप्लाई