Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KV PGT Computer: केंद्रीय विद्यालयों में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए बीएड जरूरी नहीं, ये डिग्री हैं मान्य

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sun, 20 Feb 2022 07:01 AM (IST)

    KV PGT Computer Science Eligibility केंद्रीय विद्यालयों में पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य नहीं होती है। हालांकि हायर ग्रेड पर प्रमोशन के लिए बीएड या समकक्ष योग्यता आवश्यक है। केवी पीजी कंप्यूटर साइंस भर्ती के लिए कौन-कौन सी डिग्री मान्य होती है आइए जानते हैं।

    Hero Image
    केवी पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती केवीएस द्वारा सामूहिक तौर पर या केंद्रीय विद्यालयों द्वारा स्वयं की जाती है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। KV PGT Computer Science Eligibility: सरकारी शिक्षक के तौर पर कैरियर की बनाने की इच्छा रखने वाला हर उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय में नौकरी का सपना देखता है। ऐसा हो भी क्यों न, आखिर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा संचालित देश और विदेश में 1200 से अधिक विद्यालयों के साथ विश्व की सबसे बड़ी विद्यालय श्रृंखला वाले इस संगठन में शिक्षक की नौकरी प्रतिष्ठा की बात होती है। केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर भर्ती के कई विकल्प हैं, इन्हीं में से एक है विभिन्न विषयों के लिए परास्नातक शिक्षक (पीजीटी)। केवीएस द्वारा कई केंद्रीय विद्यालयों के लिए सामूहिक तौर पर और विभिन्न विद्यालयों द्वारा स्वयं भी कंप्यूटर साइंस विषय के लिए पीजीटी की भर्ती समय-समय पर की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केवी पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए बीएड जरूरी नहीं

    आमतौर पर माना जाता है कि सरकारी शिक्षक बनने के लिए शिक्षा स्नातक (बीएड) की डिग्री जरूरी होती है। हालांकि, कंप्यूटर साइंस विषय के लिए केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी भर्ती के लिए बीएड डिग्री अनिवार्य नहीं है। दूसरी तरफ, केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) भर्ती होने के बाद नियुक्ति और फिर निर्धारित वर्षों तक अध्यापन के बाद उच्चतर वेतनमान पर प्रोन्नति के लिए बीएड डिग्री या समकक्ष योग्यता आवश्यक होती है।

    यह भी पढ़ें - KV Teacher Vacancy: देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षक (TGT, PGT, PRT) पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू

    केवी पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए ये डिग्री हैं मान्य

    बात करें केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) की भर्ती के लिए कौन-कौन सी डिग्री मान्य होती है तो उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ प्राप्त किया होना चाहिए:-

    • कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आइटी) में बीई या बीटेक डिग्री या कोई अन्य समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा उत्तीर्ण किया होना चाहिए।
    • किसी भी ट्रेड में बीई या बीटेक के साथ कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
    • एमएससी (कंप्यूटर साइंस) या मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए) या समकक्ष डिग्री।
    • बीएससी (कंप्यूटर साइंस) या बैचलर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (बीसीए) या और किसी भी विषय में पीजी डिग्री।
    • कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ किसी भी विषय में पीजी डिग्री।
    • डोएक (DOEACC) का बी लेवल के साथ किसी भी विषय में पीजी डिग्री।
    • डोएक (DOEACC) का सी लेवल के साथ स्नातक डिग्री।

    यह भी पढ़ें - KV PGT Recruitment: केंद्रीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए ये होनी चाहिए योग्यता, ऐसे पाएं भर्ती अपडेट

    केवी पीजीटी कंप्यूटर साइंस के लिए अन्य योग्यता मानदंड

    केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी (कंप्यूटर साइंस) की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त डिग्री के साथ-साथ अंग्रेजी और हिंदी में अध्यापन में कुशलता होनी है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तारीख को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, इस आयु सीमा में आरक्षित वर्गों (जैसे - एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।