Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ISRO Recruitment 2023: इसरो में 65 साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये रहा अप्लाई लिंक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 05 May 2023 01:53 PM (IST)

    ISRO Recruitment 2023 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) ने सिविल इलेक्ट्रिकल रेफ्रीजेरेशन और ए/सी एण्ड आर्किटेक्चर विभागों में साइंटिस्ट / इंजीनियर की भर्ती के लिए अधिसूचना 4 मई को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है।

    Hero Image
    ISRO Recruitment 2023: आधिकारिक वेबसाइट, apps.ursc.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

    ISRO Recruitment 2023: इसरो में सरकारी नौकरी के इच्छुक या इसरो साइंटिस्ट भर्ती या इसरो इंजीनियर भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (आइसीआरबी) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल, रेफ्रीजेरेशन और ए/सी एण्ड आर्किटेक्चर विभागों में साइंटिस्ट / इंजीनियर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा वीरवार, 4 मई 2023 को जारी विज्ञापन (सं.ICRB: 01(CEPO):2023) के अनुसार सभी विभागों में साइंटिस्ट/इंजीनियर के कुल 65 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सबसे अधिक 39 रिक्तियां सिविल विभाग के लिए हैं। इसके बाद इलेक्ट्रिकल की दूसरी सबसे अधिक 14 वेकेंसी निकाली गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- BARC Recruitment 2023: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र कर रहा है 4374 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन आमंत्रित

    ISRO Recruitment 2023: इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

    इसरो द्वारा साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, apps.ursc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क नहीं भरना है।

    इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती 2023 अधिसूचना व आवेदन लिंक

    ISRO Recruitment 2023: इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

    इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 24 मई 2023 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

    यह भी पढ़ें - NTA Visva Bharati Recruitment 2023: विश्व भारती में 709 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू