विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DRDO Recruitment 2022: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स में 150 अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन आज से

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 24 Jan 2022 11:22 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:31 AM (IST)

DRDO Recruitment 2022 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च सेंटर इमारत ...और पढ़ें

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 25 जनवरी 2022 से शुरू होगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 25 जनवरी 2022 से शुरू होगी।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। DRDO Recruitment 2022: डीआरडीओ अप्रेंटिस के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स की रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआइ) लेबोरेटरी में ट्रेड, टेक्निशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। डीआरडीओ के विज्ञापन के अनुसार आइटीआइ, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाने हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 25 जनवरी 2022 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, rcilab.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। डीआरडीओ ने 150 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी 2022 निर्धारित की है।

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2022 के लिए योग्यता

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2022 विज्ञापन के मुताबिक ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक या बीकॉम या बीएससी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार, टेक्निशियन अप्रेंटिस या डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा किया होना चाहिए। वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ किया होना चाहिए। हालांकि, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं जिन्होंने पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त कर ली है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

इस लिंक से देखें डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2022 विज्ञापन

इस लिंक से करें आवेदन

ऐसे होगा चयन

ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आइटीआइ तीनों ही स्तरों के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शैक्षणिक योग्यता के अंकों, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाना है।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9 हजार रुपये प्रतिमाह, टेक्निशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के लिए 8 हजार रुपये प्रतिमाह और ट्रेड (आइटीआइ) अप्रेंटिस के लिए सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने शुरू किए परमाणु ऊर्जा विभाग में ग्रुप ए साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन