विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने शुरू किए परमाणु ऊर्जा विभाग में ग्रुप ए साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए आवेदन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 18 Jan 2022 12:05 PM (IST)

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) द्वारा आज 18 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन (सं. OCES DGFS2022) के अनुसार विभाग में ...और पढ़ें

बीएआरसी द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2022 निर्धारित की गयी है।
बीएआरसी द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2022 निर्धारित की गयी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। बीएआरसी साइंटिफिक ऑफिसर भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में ग्रुप ए साइंटिफिक ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल, 17 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गयी है। केंद्र द्वारा आज, 18 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन (सं. OCES DGFS2022) के अनुसार, विभाग में ग्रुप ए एसओ पदों के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ट्रेनिंग स्कूल के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जानी है।

ऐसे करें आवेदन

ऐसे सभी उम्मीदवार जो कि भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर (ग्रुप ए) के तौर पर कैरियर बनाना चाहते हैं, वे बीएआरसी के अप्लीकेशन पोर्टल, barconlineexam.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बीएआरसी द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2022 निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवार 500 रुपये शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे।

इस लिंक से देखें बीएसआरसी एसओ भर्ती 2022 विज्ञापन

इस लिंक से करें आवेदन

जानें योग्यता मानदंड

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2022 को 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 29 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 31 वर्ष है।

ऐसे होगा चयन

बीएआरसी एसओ भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2022 में प्रस्तावित है। उम्मीदवार आवेदन के दौरान परीक्षा शहर का चुनाव करना होगा। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मुंबई में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, जियोलॉजी स्ट्रीम के लिए इंटरव्यू हैदराबाद में होगा। इंटरव्यू का आयोजन जून-जुलाई 2022 में प्रस्तावित है।