Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DGAFMS Recruitment 2025: मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंतर्गत ग्रुप-C सिविलियन पदों पर हो रही भर्ती, 6 फरवरी तक भरा जा सकता है फॉर्म

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 01:21 PM (IST)

    DGAFMS में ग्रुप से के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 फरवरी 2025 तय की गई है। इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा।

    Hero Image
    DGAFMS Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) की ओर से ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए निर्धारित किसी भी पद के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 6 फरवरी 2025 तय की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए पदानुसार 10वीं/ 10+2 के साथ सम्बंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस, फोटोग्राफी में डिप्लोमा/ बीकॉम/ आदि कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27/ 30 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 तय की गई है।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dgafms24.onlineapplicationform.org/DGAFMS/ पर जाएं और यहां Registration of New User for DGAFMS पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्टर्ड कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरे और फॉर्म को पूरा कर लें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    भर्ती विवरण

    • अकाउंटेंट: 1 पद
    • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2: 1 पद
    • लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC): 11 पद
    • स्टोरकीपर: 24 पद
    • फोटोग्राफर: 1 पद
    • फायरमैन: 5 पद
    • कुक: 4 पद
    • लैब अटेंडेंट: 1 पद
    • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS): 29 पद
    • ट्रेड्समैन मेट: 31 पद
    • वॉशरमैन: 2 पद
    • कारपेंटर एवं ज्वाइनर: 2 पद
    • Tin Smith: 1 पद

    कैसे होगा चयन

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट 100 अंकों के लिए होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट/ ट्रेड टेस्ट/ शॉर्टहैंड टेस्ट से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क पदों के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, लॉ में स्नातक कर चुके अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई