Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग में 286 पदों के लिए आवेदन आज से, इन स्टेप में करें ऑनलाइन अप्लाई

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:33 AM (IST)

    बिहार राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मे सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो रही है। आयोग ने APSWMO के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही में जारी की थी।

    Hero Image
    उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक से आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। बिहार में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मे सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (APSWMO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 17 जनवरी 2022 से शुरू हो रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा किया जा रहा है और आयोग ने APSWMO के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हाल ही में जारी की थी। आयोग द्वारा 14 जनवरी 2022 को जारी अधिसूचना (सं.01/2022) के अनुसार विज्ञापित APSWMO की कुल 286 रिक्तियों में 115 अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 28 EWS, 46 SC, 3 ST, 51 अत्यंत पिछड़ा वर्गों, 43 पिछड़े वर्गों और 9 रिक्तियां पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टेप में करें ऑनलाइन अप्लाई

    BPSC APSWMO भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक से आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। पोर्टल पर उम्मीदवारों को मांगे गये विवरणों को भरकर पहले पंजीकरण करना होगा और फिर अपने पंजीकृत यूजरनेम एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा। आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट दी गयी है, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

    इस लिंक से देखें BPSC APSWMO भर्ती 2022 अधिसूचना

    इस लिंक से करें आवेदन

    BPSC APSWMO भर्ती 2022: योग्यता मानदंड

    बीपीएससी द्वारा जारी BPSC APSWMO भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से रसायन शास्त्र / पर्यावरण विज्ञान में स्नातक या रसायन / सिविल / पर्यावरण विज्ञान / लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण / जैव प्रावैद्यिकी में बीई/बीटेक डिग्री या प्लानिंग/आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 21 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में बिहार सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गयी है। अधिक जानकारी के लिए BPSC APSWMO भर्ती 2022 अधिसूचना देखें।