विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar SHS Recruitment 2025: एप्लीकेशन विंडो आज से एक्टिव, आवेदन के लिए यहां देखें पात्रता मानदंड

Published: Thu, 14 Aug 2025 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2025 12:21 PM (IST)

राज्य समिति बिहार की ओर से नेत्र सहायक के 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार नेत्र ...और पढ़ें

Bihar SHS Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी यहां देखें।
Bihar SHS Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी यहां देखें।

HighLights

  1. आवेदन आज से शुरू।
  2. कुल 220 पदों पर भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली: राज्य समिति बिहार की ओर से नेत्र सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार नेत्र सहायक के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। बता दें, राज्य समिति बिहार की ओर से नेत्र सहायक के कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी। नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 87 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 22 पद, एससी के लिए 35, एसटी के लिए 3 पद, ईबीसी के लिए 40 पद, बीसी के लिए 26 पद और डब्ल्यूबीसी के लिए कुल 07 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई है।

आयु-सीमा

नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, ओबीसी, सामान्य व ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट भी प्रदान की जाएगी।

जरूरी योग्यता

नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बायोलॉजी व गणित विषय से कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास ऑप्टोमेट्री में दो वर्षीय डिप्लोमा भी होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

नेत्र सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। साथ ही बिहार राज्य के स्थाई निवासी (एससी/एसटी) उम्मीदवारों व आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे होगा चयन

नेत्र सहायक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता और टेक्निकल एबिलिटी विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर स्केल-2 पदों पर नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई