विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर स्केल-2 पदों पर नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 13 Aug 2025 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 14 Aug 2025 09:58 AM (IST)

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में Generalist Officer Scale II के 500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। ...और पढ़ें

Bank of Maharashtra bharti: डिटेल यहां से करें चेक।
Bank of Maharashtra bharti: डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।
  2. 30 अगस्त तक ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऑफिसर स्केल 2 (Generalist Officer) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से स्टार्ट कर दी गई है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 30 अगस्त 2025 तय की गई है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन, डुअल डिग्री प्रोग्राम उत्तीर्ण किया हो। ओबीसी, एसटी, एससी वर्ग ने स्नातक 55 फीसदी अंकों से पास किया हो। सीए पास कर चुके अभ्यर्थी भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थियों के पास पोस्ट क्वालिफिकेशन तीन साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 31 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं एप्लीकेशन लिंक यहां दिया जा रहा है।

  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/bomjul25/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • अब निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 14 सितंबर है।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 1180 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 118 रुपये तय की गई है।

यह भी पढ़ें- UP Police SI Bharti 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, पात्रता, उम्र सहित पूरी डिटेल यहां से करें चेक