यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Assam Assistant Teacher Recruitment: असम में सहायक अध्यापक पदों पर बंपर भर्ती का एलान, 2 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन असम की ओर से यूपी स्कूल के लिए 1750 पदों और एलपी स्कूल ...और पढ़ें

HighLights
- असम में सहायक अध्यापक के 5550 रिक्त पदों पर निकली भर्ती।
- भर्ती के लिए आवेदन 2 जनवरी 2024 से होंगे शुरू।
- आवेदन की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 है निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। टीचर बनना का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, असम सरकार की ओर से 5550 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 2 जनवरी 2024 से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।
अभ्यर्थी आवेदन पत्र विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर भर पाएंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2024 तय की गयी है।
DEE Assam Assistant Teacher (LP & UP) Recruitment 2024: भर्ती विवरण
ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन असम की ओर से यह भर्ती असिस्टेंट टीचर के पदों पर निकाली गयी है। इसमें से सांइस टीचर और हिंदी टीचर के पदों की भर्ती यूपी स्कूल के लिए निकाली गयी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1750 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा एलपी स्कूल (LP School) में असिस्टेंट टीचर्स के कुल 3800 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है।

Assam Assistant Teacher Recruitment 2024: क्या है पात्रता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार हायर सेकेंड्री, ग्रेजुएशन के साथ बीएलएड/डीएलएड/ बीएड आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने असम टीईटी परीक्षा या सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) उत्तीर्ण किया हो।
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष, एक्स सर्विसमैन के लिए 42 वर्ष, ओबीसी/ MPBC वर्ग के लिए 43 वर्ष, SC/ ST(P)/ ST(H) के लिए 45 वर्ष और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 50 वर्ष तय की गयी है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य अवश्य कर लें।
