विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस सहित विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, 19 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 28 Dec 2023 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 28 Dec 2023 06:29 PM (IST)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मुंबई रीजन की ओर से इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स (आईटीआई) स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 टैक्स असिस्टेंट मल्टी टास्किंग ...और पढ़ें

Income Tax Department Recruitment 2023 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Income Tax Department Recruitment 2023 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
  2. भर्ती में शामिल होने के लिए 19 जनवरी 2024 तक कर सकते हैं अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 19 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए योग्यता रखते हैं वे बिना देरी करते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, मुंबई रीजन की ऑफिशियल incometaxmumbai.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

Income Tax Department Recruitment 2023: भर्ती विवरण

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, मुंबई रीजन की ओर से यह भर्ती कुल 291 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। पदों के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स (आईटीआई): 14 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2: 18 पद
  • टैक्स असिस्टेंट: 119 पद
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS):137 पद
  • कैंटीन अटेंडेंट: 3 पद

Income Tax Department Tax Asst, MTS & Other Recruitment 2023: ये है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पदानुसार मैट्रिक/ 12th/ ग्रेजुएशन डिग्री आदि उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही आवेदन करते समय उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 25/ 27/ 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य कर लें।

Income Tax Department Vacancy 2023: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये तय की गयी है।

यह भी पढ़ें- AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने में जूनियर एवं सीनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई