Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स गोरखपुर में स्टाफ नर्स, ट्यूटर सहित विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें डिटेल

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 04:18 PM (IST)

    AIIMS Recruitment 2023 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर की ओर से 142 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 21 नवंबर 2023 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

    Hero Image
    AIIMS Recruitment 2023: एम्स गोरखपुर में निकली भर्ती, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023: हर युवा का सपना सरकारी नौकरी प्राप्त करने का होता है। अगर आप भी यह सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एम्स गोरखपुर की ओर से ग्रुप- A, B व C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी गयी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस आर्टिकल पर दिए लिंक पर क्लिक करके भी स्वयं से फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2023 निर्धारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: भर्ती विवरण

    ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) गोरखपुर की और से इस भर्ती के जरिये कुल 142 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • ट्यूटर/ क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर: 15 पद
    • स्टाफ नर्स ग्रेड- 1: 57 पद
    • मेडिकल सोशल वर्कर: 1 पद
    • असिस्टेंट एनएस: 1 पद
    • लाइब्रेरियन ग्रेड- 2: 1 पद
    • टेक्निकल असिस्टेंट/ टेक्नीशियन: 1 पद
    • स्टोरकीपर: 2 पद
    • हॉस्टल वार्डन: 2 पद
    • PA टू प्रिंसिपल: 1 पद
    • लैब टेक्नीशियन: 8 पद
    • स्टेनोग्राफर: 1 पद
    • कैशियर: 2 पद
    • लैब अटेंडेंट ग्रेड-2: 8 पद
    • लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-2: 1 पद
    • एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क): 2 पद
    • हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड-3 (नर्सिंग व्यवस्थित): 8 पद

    AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

    एम्स गोरखपुर भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद मांगी गयी अन्य जानकारी के साथ ही फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

    AIIMS Gorakhpur Recruitment 2023 Application Form Direct Link

    इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए ऑनलाइन टेस्ट से होकर गुजरना होगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    यह भी पढ़ें- AIIMS Bhopal Recruitment 2023: एम्स भोपाल में नॉन फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा नोटिफिकेशन